सिंगरौली खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध खनिज परिवहन करते तीन वाहन जब्त
अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है

कार्यालय बरगवां
सिंगरौली 06 जुलाई 2026/ कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन करते हुए तीन वाहनों को जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिना अभिवहन पास के गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस थाना बरगवां में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। वहीं वाहन क्रमांक यूपी 64 बीटी 5171 को रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर थाना चितरंगी में तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी 66 जेडबी 4475 को गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर थाना कोतवाली बैढ़न में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि जब्त किए गए वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के अंतर्गत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



