खास खबरभोपालमध्य प्रदेशसिंगरौली

मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को दिए निर्देश सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें – मुख्यमंत्री

नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के साथ जन जागरूकता अभियान भी चलाएं - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को दिए निर्देश सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें – मुख्यमंत्री

नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के साथ जन जागरूकता अभियान भी चलाएं – मुख्यमंत्री

सिंगरौली 29 सितंबर 2026. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान को उच्च प्राथमिकता देते हुए इसकी सभी गतिविधियाँ भलीभांति करें। अभियान में अब तक सभी जिलों में बहुत अच्छा कार्य हुआ है। अभियान के तहत 3 अक्टूबर को ग्रामीण क्षेत्र और 4 अक्टूबर को शहरी क्षेत्र में सेवा सेतु शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए हितग्राहियों का चयन करके उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करें। शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण करके उनकी जानकारी पोर्टल में दर्ज कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से सेवा ज्योति यात्रा शुरू होगी, जिसका जिला मुख्यालय में समापन होगा। समापन स्थल पर सभा का आयोजन करें। सेवा ज्योति को जिला मुख्यालय के किसी प्रमुख स्थान पर स्थापित करने की भी व्यवस्था करें। सेवा ज्योति यात्रा में हितग्राहियों की भी भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय कार्यक्रम को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी भी वर्चुअली माध्यम से संबोधित करेंगे। इसमें विकसित भारत की शपथ भी ली जाएगी। सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों के फोटो, वीडियो और रील्स अच्छी गुणवत्ता के बनवाएं तथा पोर्टल पर अपलोड करवाएं। सेवा की कहानियों में भी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के विरूद्ध हर जिले में प्रभावी अभियान चलाएं। नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ नशामुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक जन जागरूकता अभियान भी चलाएं। भूलवश नशे की गिरफ्त में आ गए युवाओं को नशामुक्ति केन्द्र के माध्यम से पुनर्वास के प्रयास करें। जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की हर माह अनिवार्य रूप से बैठक करके पोर्टल पर कार्यवाही विवरण अपलोड करें। नशे का आदतन कारोबार करने वाले अपराधियों के सम्पत्ति की जब्ती की भी कार्रवाई करें। बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नशे के विरूद्ध निगरानी बढ़ाएं।

बैठक में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा के संबंध में की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुगम बस सेवा के लिए सभी जिलों में बस डिपो और बस टर्मिनल की व्यवस्था कराएं। यह बस सेवा बस आपरेटर्स के सहयोग से संचालित की जाएगी। बसों में आधुनिक उपकरण लगाकर उनकी निगरानी की जाएगी। ऐप के माध्यम से आम जनता बसों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला परिवहन सलाहकार समिति का गठन किया गया है। समिति की नियमित रूप से बैठक करके स्थानीय बस आपरेटर्स तथा यात्रियों का सहयोग प्राप्त करें। सुगम बस सेवा से संबंधित पोर्टल बनाया जा रहा है। पोर्टल के माध्यम से बस संचालन से जुड़ी हर जानकारी की निगरानी होगी और सूचनाएं मिलेंगी। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कलेक्टर कलेक्टर  गौरव बैनल,पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम, सीईओ जिला पंचायत सघप्रिय, अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान,तथा अन्य अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शामिल हुए।

Author

  • 📰 देश दस्तक न्यूज़
    सच की दस्तक, हर घर तक।
    निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच।

    जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं।

    "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Deshdastak

📰 देश दस्तक न्यूज़ सच की दस्तक, हर घर तक। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच। जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं। "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *