बड़ी खबरेंभोपालमध्य प्रदेशसिंगरौली

12.18 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा सिंगरौली का भव्य सभागार, एनसीएल ने दी स्वीकृति

कलेक्टर के प्रयासों से गनियारी में निर्माणाधीन पीजी कॉलेज को मिलेगी 400 सीटर अत्याधुनिक सभागार की सौगात

कलेक्टर के प्रयासों से गनियारी में निर्माणाधीन पीजी कॉलेज को मिलेगी 400 सीटर अत्याधुनिक सभागार की सौगात

12.18 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा सिंगरौली का भव्य सभागार, एनसीएल ने दी स्वीकृति

सिंगरौली, जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल साकार होने जा रही है। कलेक्टर के विशेष प्रयासों से गनियारी में निर्माणाधीन स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 400 सीटर अत्याधुनिक सभागार के निर्माण को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। सभागार के निर्माण के लिए एनसीएल द्वारा 12 करोड़ 18 लाख 31 हजार 490 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। गनियारी में विकसित हो रहे इस नए शैक्षणिक परिसर को आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त परिसर के रूप में विकसित करने की दिशा में कलेक्टर द्वारा सभागार का प्रस्ताव तैयार कराया गया था। प्रस्ताव को एनसीएल के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के बाद लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इसे सामाजिक दायित्व के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त हुई है। एनसीएल के संचालक मंडल की 22 अगस्त 2026 को हुई 320वीं बैठक में सामाजिक दायित्व समिति की अनुशंसा पर इस परियोजना को मंजूरी दी गई है। परियोजना को जिला प्रशासन, सिंगरौली एवं एनसीएल के मध्य समझौता ज्ञापन के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा।यह सभागार सिंगरौली शहर में अपनी तरह का एक महत्वपूर्ण एवं विशिष्ट शैक्षणिक-सांस्कृतिक अधोसंरचना केंद्र होगा। 400 विद्यार्थियों की क्षमता वाले इस अत्याधुनिक सभागार में शैक्षणिक कार्यक्रमों, व्याख्यानों, संगोष्ठियों, कार्यशालाओं, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार एवं गुणवत्ता को नई गति मिलेगी। गनियारी में विकसित हो रहा स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर सिंगरौली में आधुनिक शिक्षा के नए केंद्र के रूप में आकार ले रहा है। 400 सीटर अत्याधुनिक सभागार इस परिसर की सुविधाओं को एक महत्वपूर्ण नया आयाम प्रदान करेगा तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराएगा।

Author

  • 📰 देश दस्तक न्यूज़
    सच की दस्तक, हर घर तक।
    निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच।

    जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं।

    "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Deshdastak

📰 देश दस्तक न्यूज़ सच की दस्तक, हर घर तक। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच। जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं। "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *