फार्म-6 के साथ पृथक घोषणा पत्र देना आवश्यक नहीं- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
7, 8 एवं 9 अक्टूबर को सभी मतदान केन्द्रों पर चलेगा विशेष अभियान

7, 8 एवं 9 अक्टूबर को सभी मतदान केन्द्रों पर चलेगा विशेष अभियान
फार्म-6 के साथ पृथक घोषणा पत्र देना आवश्यक नहीं- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
सिंगरौली, 6 अक्टूबर 2026/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं को शामिल करने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान बीएलओ एवं संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नागरिक Voter.eci.gov.in पोर्टल एवं ECINET एप के माध्यम से अपने मतदाता विवरण की जांच कर सकते हैं। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो वह फार्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फार्म-6 के साथ पृथक घोषणा पत्र देने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने विशेष अभियान के दौरान छोटी बस्तियों एवं इंडस्ट्रियल एरिया में विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि वहां निवासरत श्रमिकों एवं अन्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की सुविधा मिल सके। साथ ही कॉलेज विद्यार्थियों एवं वॉलंटियरों के सहयोग से मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने तथा घर-घर संपर्क के माध्यम से पात्र नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी केंद्र से व्हीसी के माध्यम से अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.एस. त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश जाधव एवं डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा बैठक में उपस्थित रहे।



