खास खबरदेवसरमध्य प्रदेशसिंगरौली

सर्वहित जनकल्याण सेवा समिति बड़ोखर अध्यक्ष के नेतृत्व में अमराई टोला में निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल

समिति के अध्यक्ष श्री अम्बिका प्रसाद विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे

कार्यालय बरगवां

सिंगरौली, 1 जुलाई 2026। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सर्वहित जनकल्याण सेवा समिति बड़ोखर, द्वारा आज ग्राम बड़ोखर के अमराई टोला में निःशुल्क कोचिंग एवं शिक्षा केंद्र का शुभारंभ किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री अम्बिका प्रसाद विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला-

शाम 5 बजे आयोजित इस शुभारंभ समारोह में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों ने समिति की इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों को निरंतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सर्वहित जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष  अम्बिका प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के विकास का आधार शिक्षा है और संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेगी।

समिति के सचिव श्री सोनू विश्वकर्मा ने बताया कि निःशुल्क कोचिंग केंद्र के माध्यम से बच्चों को नियमित अध्ययन, मार्गदर्शन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में शिक्षक श्री सुग्रीव प्रसाद साकेत, शिक्षक श्री सदानन्द मिंज एवं शिक्षक श्री रामाश्रय कुशवाहा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया तथा उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।

इस अवसर पर

अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद विश्वकर्मा, सचिव श्री सोनू विश्वकर्मा, शिक्षक श्री सुग्रीव प्रसाद साकेत, शिक्षक श्री सदानन्द मिंज, शिक्षक श्री रामाश्रय कुशवाहा, सरपंच पति श्री नीरज सिंह चंदेल, सदस्य अंकु सिंह, अनिल साह, सोनू साकेत, अर्जुन सिंह, राधेश्याम बैस, राजनारायण पाल, धर्मराज विश्वकर्मा,विनोद बैस सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
निःशुल्क कोचिंग एवं शिक्षा केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों में नई उम्मीद जगी है। ग्रामीणों का मानना है कि यह पहल बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

Author

  • 📰 देश दस्तक न्यूज़
    सच की दस्तक, हर घर तक।
    निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच।

    जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं।

    "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Deshdastak

📰 देश दस्तक न्यूज़ सच की दस्तक, हर घर तक। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच। जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं। "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *