भोपालमध्य प्रदेशसिंगरौली

राज्यमंत्री  राधा सिंह की उपस्थिति में श्रद्धा और आस्था के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन, लाभार्थी परिवारों ने भी जलाए दीप

हनुमान मंदिर चितरंगी में 525 दीपों से जगमगाया परिसर

हनुमान मंदिर चितरंगी में 525 दीपों से जगमगाया परिसर

राज्यमंत्री  राधा सिंह की उपस्थिति में श्रद्धा और आस्था के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन, लाभार्थी परिवारों ने भी जलाए दीप

सिंगरौली, 17 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना को लेकर चितरंगी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था के साथ 525 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री  राधा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, लाभार्थी परिवारों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किए तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारों ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर आलोकित हो उठा और वातावरण श्रद्धा एवं भक्ति से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों एवं लाभार्थी परिवारों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, लाभार्थी परिवार, श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान एसडीएम चितरंगी देवेन्द्र द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ.रविन्द्र सिंह,सहित जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी, लाभार्थी परिवार एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Author

  • 📰 देश दस्तक न्यूज़
    सच की दस्तक, हर घर तक।
    निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच।

    जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं।

    "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Deshdastak

📰 देश दस्तक न्यूज़ सच की दस्तक, हर घर तक। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच। जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं। "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *