बड़ी खबरेंमध्य प्रदेशसिंगरौली

लक्ष्य के अनुसार वृक्षारोपण के कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं : कलेक्टर

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमे,

कार्यालय बरगवां 

पटवारी दिवस पर हल्का पटवारी अनिवार्य रूप से अपने क्षेत्र में रहें उपस्थित, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश एनटीपीसी के आवास में अवैध रूप से रहने वाले अधिकारियों की दो दिवस के अंदर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश
बलिया नाला में जाने वाले दूषित जल की जांच कर जानकारी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें

सिंगरौली, 6 जुलाई 2026/ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृक्षारोपण के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं वाले कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी तहसीलों के हल्का पटवारी पटवारी दिवस पर अनिवार्य रूप से अपने-अपने हल्कों में उपस्थित रहकर किसानों एवं आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी दो दिवस के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जो स्थानांतरण के बाद भी एनटीपीसी के आवासों में अवैध रूप से निवासरत हैं और आवास खाली नहीं किए हैं।

कलेक्टर ने विभागवार वृक्षारोपण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के सभी विद्यालय निर्धारित समय पर संचालित हों तथा प्रवेश से वंचित बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कमिश्नर रीवा द्वारा समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन आगामी बैठक से पूर्व सुनिश्चित किया जाए।राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री, सीमांकन, बंटवारा, नक्शा तरमीम तथा विभिन्न विभागों को भूमि आवंटन संबंधी प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से संबंधित किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए तथा समय पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।बैठक में अधीक्षण यंत्री विद्युत को जिले में विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वहीं खाद एवं बीज की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए उप संचालक कृषि को निर्देशित किया गया कि किसानों को निर्धारित दर पर बिना किसी परेशानी के खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाए। उप संचालक पशु चिकित्सा को कामधेनु योजना अंतर्गत स्वीकृत प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि 50 दिवस एवं 100 दिवस से लंबित शिकायतों सहित जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को वर्षा ऋतु में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु जिला चिकित्सालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान कलेक्टर ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी से बलिया नाला में प्रवाहित दूषित जल की जांच संबंधी कार्यवाही की जानकारी मांगी।

जानकारी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल जांच रिपोर्ट एवं जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।बैठक में विगत माह सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के प्रभावी निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित अधिकारियों में नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान, जिला परिवहन अधिकारी श्री बिक्रम सिंह राठौर, उप संचालक कृषि श्री मनोज सिंह, एसडीओ वन विभाग श्री एन.के. तिवारी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्रीमती तेजस्वनी शुक्ला तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह शामिल रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी प्रकार जनहित से जुड़े प्रकरणों का प्रभावी निराकरण करने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर श्री पी.एस. त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव पाण्डेय, एसडीएम श्री सुरेश जाधव, श्री नंदन तिवारी, श्री सौरभ मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री माइकेल तिर्की, खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल, उपायुक्त सहकारिता श्री पी.के. मिश्रा, अधीक्षण यंत्री विद्युत श्री अजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कविता त्रिपाठी, डीपीसी श्री आर.एल. शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • 📰 देश दस्तक न्यूज़
    सच की दस्तक, हर घर तक।
    निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच।

    जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं।

    "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Deshdastak

📰 देश दस्तक न्यूज़ सच की दस्तक, हर घर तक। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच। जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं। "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *