खास खबरदेवसरबड़ी खबरेंमध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड क्रमांक 38 तुलसी बलियरी में पार्षद के नेतृत्व में छाता एवं मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम आयोजित

कार्यालय बरगवां 

सिंगरौली, 06 जुलाई 2026ध् वार्ड क्रमांक 38 तुलसी बलियरी स्थित पार्षद कार्यालय के समीप वार्डवासियों की सुविधा एवं वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए छाता एवं मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं हितग्राहियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य श्री अनिल कुमार वैश्य ने हितग्राहियों को एनटीपीसी सीएसआर मद से छाता एवं मच्छरदानी वितरित करते हुए कहा कि वर्षा ऋतु में आमजन को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने, जलभराव नहीं होने देने तथा डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की।

श्री वैश्य ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं के निराकरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी श्री राम शिरोमणि शाहवाल, डेविड देशमुख, सुरेश कुमार शाह, योगेंद्र कुमार वैश्य, रविचंद वैश्य, शकील अहमद सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author

  • 📰 देश दस्तक न्यूज़
    सच की दस्तक, हर घर तक।
    निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच।

    जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं।

    "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Deshdastak

📰 देश दस्तक न्यूज़ सच की दस्तक, हर घर तक। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच। जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं। "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *