देवसरबड़ी खबरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरगवां पुलिस की बड़ी कार्यवाही गैस गोदाम में चोरी का खुलासा, 8 गैस सिलेंडर व अल्टो कार बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

बरामद गैस सिलेंडरों की कीमत लगभग 28 हजार रुपये तथा कार की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है

सोनू विश्वकर्मा

बरगवां (सिंगरौली), 4 अगस्त। बरगवां पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 8 भरे हुए गैस सिलेंडर तथा घटना में प्रयुक्त एक अल्टो कार जब्त की है। बरामद गैस सिलेंडरों की कीमत लगभग 28 हजार रुपये तथा कार की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार ग्राम पचौर स्थित एफडी इंडेन गैस गोदाम के संचालक विनोद कुमार द्विवेदी ने 30 जुलाई को थाना बरगवां में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 जुलाई की रात अज्ञात चोर गोदाम की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे और ताला तोड़कर 10 भरे हुए गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना बरगवां में अपराध क्रमांक 503/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा तथा एसडीओपी मोरवा सुश्री रोशनी कुर्मी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक पनिका के कब्जे से चोरी के 8 गैस सिलेंडर एवं घटना में प्रयुक्त काले रंग की अल्टो कार (क्रमांक यूपी-64-एल-8805) बरामद कर ली। पुलिस ने मामले में दीपक पनिका (20) निवासी ओडगड़ी, मोहित गुप्ता (34) निवासी बड़ोखर तथा विधि विरुद्ध बालक पुष्पेन्द्र (परिवर्तित नाम) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, उप निरीक्षक वीरेन्द्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह, आरक्षक अरविन्द यादव तथा महेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

  • 📰 देश दस्तक न्यूज़
    सच की दस्तक, हर घर तक।
    निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच।

    जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं।

    "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Deshdastak

📰 देश दस्तक न्यूज़ सच की दस्तक, हर घर तक। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच। जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं। "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *