उज्जैनी में डीह ठाकुर के समीप शिव मंदिर प्रांगण में विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य समापन
उज्जैनी रेड बुलट टीम कप्तान मोनू सिंह की टीम ने मारी बाजी

By सोनू विश्वकर्मा
जिले के ग्राम पंचायत उज्जैनी में ग्राम देवता डीह ठाकुर के समीप शिव मंदिर के प्रांगण में विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था,जिसमें विजेता रेड बुलेट टीम उज्जैनी कप्तान मोनू सिंह ने सभी विजेता टीम गोविंद भाइयों का शुक्रिया अदा किया,आस्था, संस्कृति और उल्लास का अद्भुत संगम जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित विशाल धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव इस वर्ष भी ऐतिहासिक रहा।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता, विशाल महाप्रसाद, प्रतियोगिता, लकी ड्रा और रंगारंग कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
शाम 6 बजे पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ यह भक्ति उत्सव रात 11 बजे रात तक अनवरत चलता रहा।5-10 किलोमीटर दूर-दूर से आए श्रद्धालु देर रात तक शिव मंदिर परिसर में डटे रहे। पूरा मंदिर प्रांगण “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंजता रहा।
एक तरफ जोश, दूसरी तरफ भक्ति का मनमोहक दृश्य
कार्यक्रम स्थल पर एक तरफ जहां मटकी फोड़ के लिए युवाओं की टोलियों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिल रहा था, दूसरी ओर महाप्रसाद के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
कई टीमों में कड़ा मुकाबला, उज्जैनी रेड बुलेट बना चैंपियन
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में इस वर्ष कुल टीमों – उज्जैनी, मझौली, देवरा जबकि उज्जैनी तरफ से चार टीम बनाई गई थी जिसमें उज्जैनी की रेड बुलेट टीम ने मारी बाजी सभी टीमों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया।
अंत में आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त नगरवासियों, क्षेत्रवासियों, व्यापारी बंधुओं और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी धर्म प्रेमियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।



