खास खबरदेवसरब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

Singrauli News – कोल मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी की अध्यक्षता में मोरवा विस्थापन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने विस्थापितों के हित में एक बेहद महत्वपूर्ण और व्यावहारिक सुझाव देते हुए कहा कि

कार्यालय बरगवां

सिंगरौली, 2 जुलाई 2026  कलेक्टर श्री गौरव बैनल के अनुरोध पर  कोल मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी की अध्यक्षता में मोरवा विस्थापन के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए जिला प्रशासन एवं एनसीएल प्रबंधन के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत में एनसीएल प्रबंधन द्वारा मोरवा विस्थापन को सुगम, पारदर्शी और त्वरित गति से पूर्ण करने के उद्देश्य से तैयार की गई पुनर्वास और पुनर्स्थापन नीति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान विस्थापन की पूरी प्रक्रिया को बिना किसी बाधा के समय पर पूरा करने की कार्ययोजना पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने विस्थापितों के हित में एक बेहद महत्वपूर्ण और व्यावहारिक सुझाव देते हुए कहा कि मोरवा विस्थापितों को केवल आर.एन.आर नीति के तहत निर्धारित मौद्रिक मुआवजा देने के बजाय, एक व्यवस्थित कॉलोनी का निर्माण कर उन्हें पक्के मकान उपलब्ध कराये जाने का भी विकल्प रखा जायें।  इस संबंध में उन्होंने बताया कि एनसीएल प्रबंधन तथा हाउसिंग के माध्यम से चरणबद्ध तरीके  से एक सुव्यवस्थित कॉलोनी का निर्माण कर विस्थापितों को उपलब्ध कराया जाएगा। इन आधुनिक कॉलोनियों में बुनियादी ढांचे का विशेष ख्याल रखते हुए सड़क मार्ग, निर्बाध बिजली व्यवस्था, सुचारू वाटर सप्लाई, ओवरहेड टैंक तथा आधुनिक सीवरेज लाइन जैसी सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कलेक्टर ने कहा कि इस दूरदर्शी पहल से न केवल एक सुव्यवस्थित कॉलोनी का विकास किया जा सकेगा, बल्कि भविष्य में क्षेत्र में पनपने वाली अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण पर भी पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सकेगा।
कलेक्टर के इस जनहितैषी सुझाव पर सहमति व्यक्त करते हुए कोल मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी ने जिला प्रशासन, एनसीएल प्रबंधन तथा हाउसिंग बोर्ड को तत्काल एक संयुक्त बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस बैठक के माध्यम से कलेक्टर के सुझावों के आधार पर एक विस्तृत और ठोस प्रस्ताव तैयार किया जाए। इसके साथ ही, एडिशनल सेक्रेटरी ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को गति देने के लिए चेयरपर्सन, हाउसिंग बोर्ड भोपाल से भी इस विषय पर अविलंब चर्चा करने और उन्हें योजना में शामिल करने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि मोरवा विस्थापन की प्रक्रिया को आदर्श और सुगम बनाया जा सके। बैठक में व्हीसी के दौरान खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल , एनसीएल के वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअली उपस्थित रहे।

Author

  • 📰 देश दस्तक न्यूज़
    सच की दस्तक, हर घर तक।
    निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच।

    जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं।

    "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Deshdastak

📰 देश दस्तक न्यूज़ सच की दस्तक, हर घर तक। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच। जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं। "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *