ज्ञान गंगा स्कूल में विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन जीत
कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियाँ दी गईं

ज्ञान गंगा स्कूल में विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन जीत
देश दस्तक न्यूज।अरविंद कुमार
सिंगरौली सरई। ज्ञान गंगा हायर सेकेंडरी स्कूल, इटमा (सरई), जिला सिंगरौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियाँ दी गईं। बच्चों की सशक्त अभिनय क्षमता और प्रभावशाली प्रस्तुति को देखकर उपस्थित दर्शक एवं अभिभावकगण अत्यंत प्रभावित हुए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अशोक जायसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी दर्शकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा उनकी रचनात्मक एवं अभिव्यक्तिगत क्षमताओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



