Singrauliखास खबरभोपालमध्य प्रदेश

सिंगरौली विधायक ने हितग्राहियों को सौंपे स्वामित्व योजना के रजिस्ट्री दस्तावेज

स्वामित्व योजना अधिकार अभिलेख निष्पादन शिविर तियारा में आयोजित

स्वामित्व योजना अधिकार अभिलेख निष्पादन शिविर तियारा में आयोजित

सिंगरौली विधायक ने हितग्राहियों को सौंपे स्वामित्व योजना के रजिस्ट्री दस्तावेज

स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों को संपत्ति का कानूनी अधिकार और आत्मनिर्भरता का आधार प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण पहल-राम निवास

सिंगरौली, 6 नवंबर 2026। शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनके आवासीय भूखंडों का वैधानिक अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत तियारा में स्वामित्व योजना अधिकार अभिलेख निष्पादन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने पात्र हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के अंतर्गत तैयार रजिस्ट्री दस्तावेज वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार दिलाने की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे ग्रामीणों को अपनी आवासीय भूमि का मालिकाना हक प्राप्त हो रहा है और उनके वर्षों पुराने भूमि संबंधी विवादों के निराकरण में भी मदद मिलेगी।विधायक शाह ने कहा कि भूमि का स्वामित्व प्रमाण-पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का आधार है। अब हितग्राही अपनी संपत्ति के वैधानिक मालिक के रूप में उसका उपयोग कर सकेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर बैंकिंग एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से मिले। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। शिविर में एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, सहित राजस्व विभाग का अमला एवं जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author

  • Deshdastak
    📰 देश दस्तक न्यूज़
    सच की दस्तक, हर घर तक।
    निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच।

    जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं।

    "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Deshdastak

📰 देश दस्तक न्यूज़ सच की दस्तक, हर घर तक। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच। जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं। "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *