Singrauliबड़ी खबरेंमध्य प्रदेशसिंगरौली

एएनसी पंजीयन, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और टीकाकरण पर दिया जोर, आयुर्वेद वार्ड को नए भवन में शिफ्ट करने के निर्देश

कलेक्टर ने माड़ा स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने माड़ा स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

एएनसी पंजीयन, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और टीकाकरण पर दिया जोर, आयुर्वेद वार्ड को नए भवन में शिफ्ट करने के निर्देश

सिंगरौली संवाददाता सिंगरौली जिले में जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर अंकित अस्थाना ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माड़ा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, प्रसव केंद्र, पैथोलॉजी लैब और आयुर्वेद वार्ड का अवलोकन कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं के स्टॉक एवं उपलब्धता की जानकारी लेते हुए मरीजों को समय पर बेहतर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए प्रोत्साहित किया जाए। प्रसव के बाद महिलाओं की उचित काउंसलिंग सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और नवजात शिशु की देखभाल के संबंध में जागरूक किया जाए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन और निर्धारित अवधि में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए। आयुर्वेद वार्ड के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में आयुर्वेदिक दवाएं उपलब्ध कराने तथा वार्ड को नवीन भवन में शिफ्ट करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह उपस्थित रहे।

Author

  • Deshdastak
    📰 देश दस्तक न्यूज़
    सच की दस्तक, हर घर तक।
    निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच।

    जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं।

    "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Deshdastak

📰 देश दस्तक न्यूज़ सच की दस्तक, हर घर तक। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच। जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं। "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *