खास खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

चक्रवात अकवान का MP में दिखेगा असर 20 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं सिंगरौली-सीधी में बारिश के आसार

चक्रवात अकवान का MP में दिखेगा असर 20 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं सिंगरौली-सीधी में बारिश के आसार

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। “” मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। “”” 21 नवंबर को चक्रवात का सबसे अधिक असर रहने का अनुमान है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। *मौसम में बदलाव का असर विंध्य और महाकौशल क्षेत्र में भी देखने को मिल सकता है। सीधी, सिंगरौली, मऊगंज और मैहर सहित कई जिलों में बारिश के आसार हैं।* इसके अलावा रीवा, शहडोल,जबलपुर,कटनी,उमरिया और अनूपपुर में भी मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। “”” बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर ढाई से साढ़े चार इंच तक बारिश होने का अनुमान है। “” पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड प्रदेश में एक ओर चक्रवात के कारण बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, वहीं दूसरी ओर कश्मीर और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर भी मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 नवंबर के बाद प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ सकता है। “”” शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा

प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। कटनी के करौंदी में पारा 10.9 डिग्री, दमोह में 12 डिग्री, नौगांव में 12.2 डिग्री, उमरिया में 13.1 डिग्री और पचमढ़ी में 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा। भोपाल, खजुराहो और ग्वालियर में भी ठंड का असर बना हुआ है।

मौसम के जानकारों के मुताबिक नवंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड बढ़ने का सिलसिला सामान्य तौर पर देखा जाता है। पिछले 10 वर्षों में 9 बार नवंबर के दूसरे पखवाड़े में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ा है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेशवासियों को बारिश के साथ बढ़ती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

Author

  • Deshdastak
    📰 देश दस्तक न्यूज़
    सच की दस्तक, हर घर तक।
    निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच।

    जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं।

    "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Deshdastak

📰 देश दस्तक न्यूज़ सच की दस्तक, हर घर तक। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच। जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं। "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *