बरगवां में ‘मां के नाम’ रोपा हरियाली का बीज, दिव्यांग हॉस्टल परिसर से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अमृत हरित महाअभियान के तहत पौधारोपण, सीएमओ अमित सिंह की अगुआई में जुटे जनप्रतिनिधि; भाजपा जिलाध्यक्ष से लेकर 15 वार्डों के पार्षदों ने लिया सहभागिता का संकल्प
बरगवां में ‘मां के नाम’ रोपा हरियाली का बीज, दिव्यांग हॉस्टल परिसर से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अमृत हरित महाअभियान के तहत पौधारोपण, सीएमओ अमित सिंह की अगुआई में जुटे जनप्रतिनिधि; भाजपा जिलाध्यक्ष से लेकर 15 वार्डों के पार्षदों ने लिया सहभागिता का संकल्प
बरगवां। मां के नाम लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन, छांव और स्वच्छ हवा का आधार बन सकता है। इसी भाव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए नगर परिषद बरगवां ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 08 स्थित दिव्यांग हॉस्टल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। परिसर में पौधे रोपते हुए जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद के अमले ने हरियाली बढ़ाने के साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया अमृत हरित महाअभियान के तहत हुए इस आयोजन में पौधारोपण महज औपचारिकता नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश बनकर सामने आया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि एक पौधा लगाना शुरुआत है, लेकिन उसे सुरक्षित रखकर वृक्ष बनाना वास्तविक जिम्मेदारी है। आज लगाया गया पौधा आने वाले वर्षों में न केवल पर्यावरण को मजबूती देगा, बल्कि लोगों को शुद्ध हवा और छांव भी प्रदान करेगा।
सीएमओ अमित सिंह की अगुआई में हुआ आयोजन
पौधारोपण कार्यक्रम की अगुआई नगर परिषद बरगवां के सीएमओ अमित सिंह ने की। उनके नेतृत्व में नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर लाल शाह भाजपा नेता ध्रुव सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए पौधारोपण किया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला वर्मा सहित नगर परिषद के सभी 15 वार्डों के पार्षद मकरध्वज सिंह, अभिलाष सिंह, अर्चना देवी, गुड्डू सिंह, जागेश्वरी देवी, मानिक गुप्ता, अर्चना शाह सहित अन्य पार्षद की मौजूदगी ने कार्यक्रम को व्यापक रूप दिया। जनप्रतिनिधियों ने एक साथ पौधारोपण कर बरगवां को स्वच्छ, सुंदर और हरित नगर बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास का संदेश दिया।
नगर परिषद के स्टाफ एवं कर्मचारियों ने भी अभियान निभाई सहभागिता
इस कार्यक्रम के नगर परिषद बरगवां स्टाफ काजल सिंह, संध्या तिवारी,लाल बाबू शाह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे और पौधारोपण अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
पौधा लगाना ही नहीं, उसे बचाना भी जिम्मेदारी
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया कि केवल पौधे लगाने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। पौधे को नियमित पानी देना, उसकी सुरक्षा करना और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान ने बरगवां में मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को एक साथ जोड़ने का काम किया। दिव्यांग हॉस्टल परिसर में लगाए गए पौधे आने वाले समय में इस संकल्प की पहचान बनेंगे कि बरगवां की हरियाली केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी का परिणाम होगी।



