क्राइम न्यूज़बड़ी खबरेंमध्य प्रदेशसिंगरौली

ओवररेट बिक्री, अवैध अहाते और पैकारी के आरोप..

बैढ़न में शराब कारोबार पर उठे सवाल..?

बैढ़न में शराब कारोबार पर उठे सवाल..?

ओवररेट बिक्री, अवैध अहाते और पैकारी के आरोप..

सिंगरौली मध्य प्रदेश सरकार एक ओर नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर बैढ़न कोतवाली क्षेत्र में शराब कारोबार को लेकर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बैढ़न स्थित शराब दुकान के संचालन में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। क्षेत्र में चर्चा है कि शराब की बोतलों की बिक्री निर्धारित एमआरपी (प्रिंट रेट) से अधिक कीमत पर की जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं, जबकि संबंधित विभाग इस पर प्रभावी कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि रात के समय शराब दुकान के आसपास कथित रूप से अवैध अहाते संचालित होते हैं, जिससे वहां भीड़भाड़ और आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। लोगों में चर्चाएं है कि नियमों की अनदेखी के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

वहीं, क्षेत्र में अवैध शराब की पैकारी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि अलग-अलग इलाकों में शराब की आपूर्ति की जा रही है और वाहनों के माध्यम से घर-घर तक शराब पहुंचाई जा रही है। एक ओर शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधि नशा मुक्ति अभियान को बढ़ावा दे रहे हैं, तो दूसरी ओर इस तरह के आरोपों से अभियान की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग और जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

Author

  • 📰 देश दस्तक न्यूज़
    सच की दस्तक, हर घर तक।
    निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच।

    जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं।

    "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Deshdastak

📰 देश दस्तक न्यूज़ सच की दस्तक, हर घर तक। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच। जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं। "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *