खास खबरदेवसरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने शिक्षकों का सम्मान कर विद्यार्थियों को गुरु परंपरा का महत्व बताया

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत संदीपनी विद्यालय हिर्रवाह में हुआ गुरु सम्मान समारोह

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत संदीपनी विद्यालय हिर्रवाह में हुआ गुरु सम्मान समारोह

प्रभारी मंत्री ने शिक्षकों का सम्मान कर विद्यार्थियों को गुरु परंपरा का महत्व बताया

सिंगरौली, 26 जुलाई 2026/ गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अवसर पर संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्रवाह में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री  संपतिया उइके रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रेरक लघु वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान और गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री  संपतिया उइके ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान के प्रदाता नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं अनुशासन की भावना बनाए रखते हुए शिक्षा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री  राधा सिंह ने कहा कि गुरु का सान्निध्य व्यक्ति के जीवन को नई दिशा और नई पहचान प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुओं के आदर्शों का अनुसरण करते हुए अनुशासन, संस्कार एवं उत्कृष्ट शिक्षा को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरुजनों का सम्मान हमारी भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है और इस परंपरा को सदैव जीवंत बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन में चलकर ही जीवन में सफलता और सही दिशा प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि शिष्य के स्वभाव, संस्कार एवं व्यक्तित्व का निर्माण भी करते हैं। गुरु के सान्निध्य में शिष्य के भीतर सद्गुणों का विकास होता है, जो उसे एक आदर्श एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में समापन गुरुजनों के प्रति सम्मान, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सहित उपस्थित अतिथियो द्वारा विद्यालय में प्रदर्शित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक  राम निवास शाह, देवसर विधायक  राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर  गौरव बैनल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चन सिंह, पार्षद खुर्शीद आलम एवं सीमा जायसवाल, एल्डरमैन हरिदास गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, राज्यमंत्री (पंचायत एवं ग्रामीण विकास)  राधा सिंह सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रही।

Author

  • 📰 देश दस्तक न्यूज़
    सच की दस्तक, हर घर तक।
    निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच।

    जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं।

    "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Deshdastak

📰 देश दस्तक न्यूज़ सच की दस्तक, हर घर तक। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच। जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं। "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *