क्राइम न्यूज़बड़ी खबरेंब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

जोन 01 एवं क्राइम ब्रांच भोपाल की संयुक्त कार्रवाई में चर्चित ऐशबाग अंधे दोहरे हत्याकांड का सफल खुलासा, दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

जोन 01 एवं क्राइम ब्रांच पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, ऐशबाग के चर्चित अंधे दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,

भोपाल पुलिस, कमिश्नरेट

जोन 01 एवं क्राइम ब्रांच पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, ऐशबाग के चर्चित अंधे दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,

मृतक दंपत्ति की संपत्ति छलपूर्वक अपने नाम कराने के बाद संपत्ती हड़पने की नीयत से दो सगे भाइयों ने रची हत्या की साजिश, दोनों आरोपी गिरफ्तार ।

जोन 01 एवं क्राइम ब्रांच भोपाल की संयुक्त कार्रवाई में चर्चित ऐशबाग अंधे दोहरे हत्याकांड का सफल खुलासा, दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

20 पुलिस टीमों की सघन विवेचना, 1,500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ एवं वैज्ञानिक-तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर ऐशबाग डबल मर्डर केस का सफल खुलासा।

छलपूर्वक अपने नाम कराए गए दानपत्र (GIFT-DEED) के माध्यम से मकान हड़पने के उद्देश्य से दोनों आरोपियों ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक द्वारा आरोपियों पर 50,000 का इनाम घोषित किया गया था।

प्रकरण में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।*

घटना का विवरण-थाना ऐशबाग क्षेत्र स्थित ओल्ड सुभाष नगर के मकान क्रमांक बी-35/2 में प्रथम तल पर रहने वाले दंपत्ति हेमंत फिलेमोन एवं उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन के घर से दुर्गंध आने पर मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदार द्वारा डायल-112 एवं थाना ऐशबाग पुलिस को सूचना दी गई । सूचना प्राप्त होते ही थाना ऐशबाग पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा घटनास्थल को सुरक्षित कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान मृतक हेमंत फिलेमोन अपने घऱ में पलंग पर मृत अवस्था में तथा मृतिका शकुंतला फिलेमोन बैठक कक्ष के सोफे पर मृत अवस्था में मिलीं । घटनास्थल से फायरिंग से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य, जिनमें कारतूस के खाली खोखे, बुलेट तथा अन्य भौतिक साक्ष्य मिले, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया । एफएसएल टीम एवं अन्य विशेषज्ञों द्वारा घटनास्थल का वैज्ञानिक परीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए  भोपाल शहर में घटित चर्चित ऐशबाग डबल मर्डर केस का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए जोन 01 एवं क्राइम ब्रांच, पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में शामिल मुख्य दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है  घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा इसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेते हुए तत्काल विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर फॉरेंसिक विशेषज्ञों एवं डॉग स्क्वॉड की सहायता से महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। घटनास्थल के प्रत्येक पहलू का सूक्ष्म परीक्षण कर साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया तथा विवेचना को वैज्ञानिक आधार पर आगे बढ़ाया गया प्रकरण के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे 1500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया। इसके साथ ही सैकड़ों संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, तकनीकी साक्ष्यों, सैकड़ो मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), लोकेशन विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं का समन्वित परीक्षण किया गया। पुलिस द्वारा विभिन्न जिलों एवं संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर आरोपियों की तलाश की गई लगातार एवं सुनियोजित जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिसके आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया गया, किन्तु वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के समक्ष आरोपी अधिक समय तक अपने बयान पर कायम नहीं रह सके । गहन पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम देना स्वीकार किया तथा घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई प्रारंभिक विवेचना एवं आरोपियों से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों श्रीकांत चिचलिया एवं शशीकांत चिचलिया ने मृतक हेमंत फिलेमोन एवं शकुंतला फिलेमोन का आवासीय मकान की दान-पत्र छलपूर्वक/धोखाधड़ी कर अपने नाम करवा लिया था । उक्त मकान को हड़पने के उद्देश्य से दोनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से मृतक दंपत्ति की हत्या की साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया । प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की गहन जांच जारी है

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:-

क्र नाम पता आरोपी व्यवसाय़ शैक्षणिक योग्यता

1 श्रीकांत चिचलिया, पिता स्व. चन्द्रकांत चिचलिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी मकान नं. 231, बिडसर पाम कॉलोनी, कजली खेड़ा, भोपाल। प्रोपर्टी ब्रोकर 12 वी

2 शशीकांत चिचलिया, पिता स्व. चन्द्रकांत चिचलिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी मकान नं. 231, बिडसर पाम कॉलोनी, कजली खेड़ा, भोपाल। फिजियोथेरिपिस्ट छात्र पढाई

सराहनीय भूमिका– सपुआ उमेश तिवारी,सपुआ चन्द्रभान सिंह चढ़ार,सपुआ सुजीत तिवारी,सपुआ बिट्टू शर्मा,निरी.संदीप पवार,निरी,संजीव चौकसे,निरी.शिल्पा कौरव, निरी.अनुराग लाल, निरी.नीतू कुंशारिया, निरी. राजन सिंह अहिरवार,निरी.सुरेश फरकले,निरी. श्रीनाथ झरबडे,निरी.महेन्द्र सिंह राठौर,निरी.उनि रासबिहारी शर्मा,उनि लक्ष्मण राय,उनि राघवेन्द्र सिंह,उनि नितिन पटेल,उनि गोविंद यादव,उनि सूरज रंधावा,उनि पारस सोनी,उनि कलीमउद्दीन,उनि अंकित शर्मा – जोन 01 एवं क्राइम ब्रांच की सयुक्त टीम ।

Author

  • 📰 देश दस्तक न्यूज़
    सच की दस्तक, हर घर तक।
    निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच।

    जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं।

    "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Deshdastak

📰 देश दस्तक न्यूज़ सच की दस्तक, हर घर तक। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच। जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं। "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *