मनोरंजन

बेहतरीन अभिनेत्री के साथ स्मार्ट बिजनेस वुमन भी हैं माधुरी दीक्षित, करोड़ों में है कमाई

माधुरी दीक्षित, हिंदी सिनेमा का एक खूबसूरत दमदार चेहरा है, जिसने अपने दम पर फिल्मी दुनिया पर ना केवल अलग पहचान बनाई बल्कि अभिनय और नृत्य का ऐसा रूप प्रस्तुत किया, जिसे कर पाना हर किसी के लिए मुमकीन नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक माधुरी दीक्षित प्रति फिल्म ₹4-5 करोड़ की फीस लेती हैं। इसके अतिरिक्त, रियलिटी शो के लिए ₹10-20 करोड़ की आय चार्ज करती हैं। वो विभिन्न ब्रांड्स से भी जुड़ी हुई हैं और प्रति एंडोर्समेंट लगभग ₹8 करोड़ लेती हैं।

वो एक बिजनेस वुमन भी हैं, उन्होंने 2018 में,अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ मिलकर इस प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की, जिसने ’15 अगस्त’ (2019) और ‘पंचक’ (2024) जैसी मराठी फिल्मों का निर्माण किया है, इससे भी वो अच्छी-खासी कमाई करती हैं।

इसके अलावा उन्होंने अपने पति के साथ GOQii यह एक ऑनलाइन फिटनेस प्लेटफॉर्म है जिससे भी वो लाखों की कमाई करती हैं, इसमें इनवेस्ट उनके पति श्रीराम नेने ने किया है।

उनके पास मुंबई में ‘इंडियाबुल्स ब्लू’ टॉवर में एक सीफेस घर है तो वहीं उनके पास लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है, जिसमें Mercedes-Maybach S560 (₹2.5 करोड़), Range Rover Vogue (₹2.3-3.4 करोड़), Porsche 911 Turbo S (₹3.3 करोड़), Ferrari 296 GTS जैसी गाड़ियां हैं।

नीरज कुमार

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button