श्रम विभाग ने 03 बाल श्रमिकों को किया रेस्क्यू
सिंगरौली को बाल श्रम मुक्त बनाने हेतु प्रशासन सख्त

सिंगरौली को बाल श्रम मुक्त बनाने हेतु प्रशासन सख्त
श्रम विभाग ने 03 बाल श्रमिकों को किया रेस्क्यू
सिंगरौली 04 मई, 2026 / कलेक्टर श्री गौरव बैनल के कड़े रुख और ‘बाल श्रम मुक्त जिले’ के संकल्प के तहत आज श्रम विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। विभाग की टीम ने शहर में संचालित पानी वितरण कार्य की आकस्मिक जांच के दौरान अनैतिक रूप से कार्य कर रहे तीन बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कर नियोक्ताओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।बाल कल्याण समिति को सौंपा गयाश्रम विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि रेस्क्यू किए गए तीनों बाल श्रमिकों को संरक्षण में लेकर तत्काल बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनकी काउंसलिंग की जा रही है और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
नियोक्ताओं पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाईइस मामले में संबंधित नियोक्ताओं द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध ‘बाल श्रम (निषेध एवं नियमन) अधिनियम’ की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम को बढ़ावा देने वाले किसी भी संस्थान या व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।प्रशासन की अपीलजिला प्रशासन ने आमजन और व्यापारियों से अपील की है कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी काम पर न लगाएं। बच्चों का सही स्थान स्कूल है, कार्यस्थल नहीं। यदि कहीं भी बाल श्रम की जानकारी मिलती है, तो तत्काल जिला प्रशासन या श्रम विभाग को सूचित करें। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि सिंगरौली को पूरी तरह बाल श्रम मुक्त बनाया जा सके।










