आशीष चौबे को मिली थार की ड्राइविंग ड्यूटी, लेकिन उठे कई सवाल ..?
आखिर वाहन का मालिक कौन..?

आशीष चौबे को मिली थार की ड्राइविंग ड्यूटी, लेकिन उठे कई सवाल ..?
आखिर वाहन का मालिक कौन..?
सिंगरौली खड़िया क्षेत्र की खदान में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिकायत निवारण अधिकारी (Nodal Officer – Grievance), खड़िया क्षेत्र, एनसीएल द्वारा महाप्रबंधक (Grievance), एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली को भेजे गए पत्र क्रमांक 289 दिनांक 18/10/2025 में स्पष्ट किया गया है कि आशीष चौबे को वाहन नंबर UP64 AV 6789 (थार) का चालक नियुक्त किया गया है। इस जवाब के बाद अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि इस थार वाहन का मालिक कौन है, यह वाहन किस कंपनी से जुड़ा हुआ है और किस उद्देश्य से खड़िया खदान में प्रवेश कर रहा है..?
सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले में कई परतें हैं जिन्हें उजागर किया जाना बाकी है। स्थानीय स्तर पर यह चौराहो पर चर्चा का विषय बना हुआ है कि कहीं यह “चालक नियुक्ति” एक सफेद झूठ (White Lie) बनकर तो सामने नहीं आ रही..? खड़िया क्षेत्र के एजीएम इस पूरे प्रकरण में महाभारत के धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रहे हैं सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंदे हुए हैं।













