खेल महोत्सव के पहले दिन पॉच खेल प्रतिस्पर्धाओ का हुआ आयोजन
पुरानी यादो को ताजा करने मंत्री सांसद विधायक एवं कलेक्टर ने खेला कबड्डी का खेल

उत्साह एवं उमंग के साथ सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ
खेल महोत्सव के पहले दिन पॉच खेल प्रतिस्पर्धाओ का हुआ आयोजन…

पुरानी यादो को ताजा करने मंत्री सांसद विधायक एवं कलेक्टर ने खेला कबड्डी का खेल
सिंगरौली 21 सितम्बर 2025/सांसद खेल महोत्सव का शुभरंभ अम्बेडकर स्टेडियम एनटीपीसी विन्ध्यनगर के प्रांगण में सीधी सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्र के मुख्य अतिथि में एवं राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकस विभाग राधा सिंह के अध्यक्षता तथा सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, मानव संशाधन एनटपीसी राकेश अरोड़ा, सीएसपी पीएस परस्ते के गरिममय उपस्थित में सांसद खेल महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।

उपस्थित खिलाड़ियो एवं दर्शको को संबोधित करते हुयें सांसद डॉ. मिश्र ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा हें । जिसमें विभिन्न गतिविधियो का आयोजन किया जा रहा हैं। यह खेल महोत्सव में भी उन्ही गतिविधियो मे से एक है। उन्होने कहा कि इन खेलो का आयोजन आज से प्रारंभ होकर 25 दिसम्बर तक चलेगा सिंगरौली जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्रो में इन खेलो का आयोजन किया जायेगा। उन्होने कहा कि भारत गावो मे बसता है हमारे प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत के गावो में रहने वाली खेल प्रतिभाओ को निखार कर उन्हे राष्ट्रीय स्तर के खेलो में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने इस खेल महोत्सव के आयोजन हेतु जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं एनटीपीसी विन्ध्यनगर के संक्रिय योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन करते हुयें राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा कि महोत्सव में आधुनिक और पारंपरिक दोनों खेल शामिल हैं। आधुनिक खेलों में कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, योगासन, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल हैं। पारंपरिक खेलों में महिलाओं के लिए सुरीली कुर्सी और फुगड़ी तथा पुरुषों के लिए गेड़ी दौड़ होगी। खो-खो और कबड्डी जैसे समूह खेल भी होंगे उन्होने खिलाड़ियो से कहा कि पूरे उत्साह के साथ मित्रवत वातावरण में खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओ में हिस्सा ले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियो को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होने इन खेलो के आयोजन हेतु प्रधमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
समारोह में विधायक सिंगरौली एवं देवसर ने भी अपने उद्बोधन से खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन किया। सांसद खेल महोत्सव के प्रथम दिवस पॉच खेल प्रतिस्पर्धाओ का आयोजन हुआ जिसमें अर्चरी, क्रिकेट, बालीबाल,फुटबाल खेलो का आयोजन किया गया जहा पर खिलाड़ियो मे पूरे उत्साह के साथ खेलो में भाग लेकर दर्शको का उत्साह वर्धन किया गया। वही अपनी पुरानी यादो को ताजा करने एवं खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन करने के लिए सांसद, विधायक एवं कलेक्टर सहित अन्य जन प्रतिनिधियो के द्वारा कबड्डी का खेल खेला गया वही निर्णयक भूमिका राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने निभाई।तथा विभिन्न खेल के कोच सम्मी तिवारी, राजेन्द्र बैस, असगर अली, लवकुश तिवारी, सुखचैन शुक्ला के द्वारा अहम भूमिका निभाई गई।
समारोह के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अर्चना द्विवेदी, आर.आई आशीष तिवारी, पार्षद सीमा जयसवाल, संतोष शाह, आशीष बैस, वरिष्ट समाजसेवी विक्रम सिंह चंदेल,संतोष बैस, अरविंद दुबे, पूनम गुप्ता, मधु झा, विजया सिंह, भूपेन्द्र गर्ग, सौरभ गुप्ता, नीरज पाण्डेय, सौरभ देव पाण्डेय, सतेन्द्र दुबे, मनोज शाह, लाल बाबू बैस सहित आम जन मानस उपस्थित रहे।













