क्राइमखास खबरभोपालमध्य प्रदेशसिंगरौली

बैंक डकैती के आरोपियों पर इनाम घोषित, डीजीपी खुद संभालेंगे जांच की कमान

कैलाश मकवाना थोड़ी देर में सिंगरौली पहुंचेंगे, घटनास्थल का करेंगे निरीक्षण

सिंगरौली ब्रेकिंग:

बैंक डकैती के आरोपियों पर इनाम घोषित, डीजीपी खुद संभालेंगे जांच की कमान

कैलाश मकवाना थोड़ी देर में सिंगरौली पहुंचेंगे, घटनास्थल का करेंगे निरीक्षण

सिंगरौली। जिले के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र, विन्ध्यनगर रोड में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है। यह घटना 17 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 12:50 बजे हुई, जब अज्ञात बदमाशों ने बैंक में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।मामले में थाना कोतवाली बैढ़न में अपराध क्रमांक 465/2026 के तहत धारा 310(2), 311, 127(2), 296(बी), 115(2), 351(3), 190, 191(3) बीएनएस एवं 25(1)(ए), 27(1) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।इस बीच, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने आरोपियों की जानकारी देने वालों के लिए इनाम घोषित किया है। साथ ही, डीजीपी स्वयं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थोड़ी देर में सिंगरौली पहुंचने वाले हैं।

सूत्रों के अनुसार, डीजीपी विधिवत जांच की समीक्षा करेंगे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। उनके दौरे को लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आम जनता से भी अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

“डकैतों की तलाश तेज, डीजीपी खुद मैदान में—सिंगरौली में हाई अलर्ट।”

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button