मध्य प्रदेशमनोरंजनविश्वसेहत

सेहरी ग्राम में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न, भैंसा टीम बनी विजेता

सेहरी ग्राम में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न, भैंसा टीम बनी विजेता

तेंदूखेड़ा। ब्लॉक तेंदूखेड़ा के ग्राम सेहरी में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 फरवरी रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में खेला गया। फाइनल मैच में सिमरिया और भैंसा गांव की टीमें आमने-सामने रहीं।

इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबले में सिमरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भैंसा की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 144 रन बनाए। टीम की ओर से पंकज धुर्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 56 रन बनाए।

145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिमरिया की टीम 127 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार भैंसा की टीम ने 17 रनों से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता भैंसा टीम को 21,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता सिमरिया टीम को एसपीएल कमेटी की ओर से 11,000 रुपये की राशि दी गई।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में मैन ऑफ द सीरीज – संदीप ठाकुर (भैंसा) मैन ऑफ द मैच – पंकज धुर्वे बेस्ट बॉलर – प्रदीप (सिमरिया) बेस्ट सिक्सर अवॉर्ड – मनोज यादव (धनेटा) फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री जी के छोटे भाई नितेंद्र सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह, अखंड प्रताप सिंह, सुनील शाह, सरपंच सत्यनारायण, पूर्व सरपंच अनिल यादव एवं रोजगार सहायक रमेश सिंह लोधी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नितेंद्र सिंह लोधी द्वारा खेल मैदान का निरीक्षण किया गया तथा मैदान में बैठक व्यवस्था एवं बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की राशि प्रदान करने का आश्वासन ग्रामवासियों को दिया गया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल भावना और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button