DECISIONखास खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

बैढ़न जोन में जनगणना कार्य हेतु प्रशिक्षण आज सेनगर जनगणना अधिकारी ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

बैढ़न जोन में जनगणना कार्य हेतु प्रशिक्षण आज सेनगर जनगणना अधिकारी ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

सिंगरौली, 14 अप्रैल 2026/ आगामी जनगणना कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर जनगणना अधिकारी ज्योति सिंह के निर्देशन में बैढ़न जोन में जनगणना कार्य हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय क्षेत्र के बैढ़न जोन में संलग्न प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लिए यह प्रशिक्षण 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक अग्रणी महाविद्यालय बैढ़न के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक संचालित होगा। इस प्रशिक्षण में बैढ़न जोन के कुल 167 प्रगणक एवं सुपरवाइजर भाग लेंगे।जनगणना प्रभारी बैढ़न जोन एच.एम. श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण एवं फील्ड कार्य की समस्त जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। सभी संबंधितों को व्हाट्सएप समूह एवं व्यक्तिगत मोबाइल नंबर के माध्यम से प्रशिक्षण में अनिवार्य उपस्थिति हेतु सूचित कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर प्रशिक्षण में उपस्थित होकर कार्य की बारीकियों को भली-भांति समझें। प्रशिक्षण अवधि के दौरान यदि कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाता है, तो जिला जनगणना अधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित के विरुद्ध तत्काल कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में नगर जनगणना अधिकारी ज्योति सिंह द्वारा प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button