जल गंगा संवर्धन अभियान व जल स्रोत समागम के साथ की गई साफ सफाई
फूलमती माता मंदिर के पास गंभीरा तलाब की समुदाय ने किया गाद निकासी

फूलमती माता मंदिर के पास गंभीरा तलाब की समुदाय ने किया गाद निकासी
जल गंगा संवर्धन अभियान व जल स्रोत समागम के साथ की गई साफ सफाई
सिंगरौली 14 अप्रैल 26/ भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सेक्टर निवास अंतर्गत फूलमती माता मंदिर मे जन सहयोग के माध्यम से तलाब की गाद निकासी कर साफ सफाई की गई,इतना ही नहीं जल स्रोत समागम कार्यक्रम भी किया गया। गौरतलब हो की मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सिंगरौली के जिला समन्वयक के नेतृत्व में जल स्रोत सेवा समागम में नवांकुर संस्था राजा भैया बहुउद्देशीय विकास समिति निगरी के कार्यक्रम समन्वयक शिवप्रसाद साहू के उपस्थिति कार्यक्रम में विधिवत तरीके से गतिविधि के साथ समापन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जल ही जीवन है और इसके संरक्षण के बिना भविष्य की कल्पना संभव नहीं है।सभी से अपील की गई कि वे जल बचाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास करें, जैसे अनावश्यक पानी का उपयोग न करना,वर्षा जल का संचयन करना और जल स्रोतों की नियमित देखभाल करना।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर जल संरक्षण का संकल्प लिया और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया ग्राम पंचायत के जल समागम कार्यक्रम इंदू बिनोद साहू, रामाधार विश्वकर्मा, शिव लोचन पांडेय,संतोष जायसवाल, सुरेंद्र साहू सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जोवा के अध्यक्ष,सचिव,ग्राम विकास प्रसफुटन समिति निगरी अध्यक्ष,सचिव व सदस्य गण व समुदाय के लोग मौजूद रहे।











