जनजातीय गौरव वर्ष पर माता सबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में महापुरुष के जीवन चरित्र पर लघु नाटक का हुआ आयोजन

जनजातीय गौरव वर्ष पर माता सबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में महापुरुष के जीवन चरित्र पर लघु नाटक का हुआ आयोजन
सिंगरौली 08 नवम्बर 2025/ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर “जनजातीय गौरव वर्ष” के अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज माता सबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा अंतर्गत जनजातीय महापुरुष के जीवन चरित्र पर एवं संस्कृति पर लघु नाटक का आयोजन किया गया। प्रस्तुत लघु नाटक जंगल का वीर बेटा एवं भगवान बिरसा मुंडासमाज सुधारक (बाल विवाह) विषय पर आयोजित किया गया। लघु नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों में जनजातीय इतिहास, गौरव एवं सामजिक योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य रखा गया।
कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा निर्देश दिए गए है कि निर्धारित कैलेन्डर अनुसार जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत प्रतिदिन विभागवार गतिविधियां आयोजित कराई जायें तथा यह भी सुनिश्चित करे कि सभी कार्यक्रमों का संचालन सुव्यवस्थित, गरिमापूर्ण एवं राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप हो। उन्होंने सभी विभागों को कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।













