बड़ी खबरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News – दुधमनिया में बरगवां पुलिस की जन चौपाल: जन्माष्टमी की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर बनी रणनीति

प्रणामी मंदिर में शांति समिति की बैठक, यूपी के सोनभद्र-मिर्जापुर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को लेकर पुलिस ने की विशेष तैयारी

By सोनू विश्वकर्मा 

सिंगरौली। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देश एवं सिंगरौली पुलिस अधीक्षक शियाज के. एम. के मार्गदर्शन में पुलिस और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जन चौपाल अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने दुधमनिया स्थित प्रणामी मंदिर परिसर में जन चौपाल एवं शांति समिति की बैठक आयोजित की।

बरगवां एसडीओपी रोशनी कुर्मी और थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा आयोजन समिति से जुड़े लोगों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और जन्माष्टमी पर्व के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कई मामलों में मौके पर दी समझाइश

जन चौपाल में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के साथ कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दे पुलिस अधिकारियों के सामने रखे। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुना। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक समझाइश दी गई, जबकि अन्य मामलों में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने संबंधित मामलों में कानूनी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान भी किया।

संदिग्ध गतिविधियों और नशे के कारोबार की सूचना देने की अपील

पुलिस ने अपराध नियंत्रण में आमजन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं नशे की रोकथाम को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।

पुलिस ने ग्रामीणों से नशे के कारोबार की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने का आग्रह करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग से युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सकता है।

महिला-बाल सुरक्षा और साइबर अपराध को लेकर भी जागरूकता

जन चौपाल के दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। पुलिस ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा किसी भी प्रकार की हिंसा की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की समझाइश दी।

इसके अलावा साइबर अपराध से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी ऑनलाइन ऑफर और डिजिटल ठगी से सावधान रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, PIN और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

जन्माष्टमी पर यूपी से भी पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

दुधमनिया स्थित प्रणामी मंदिर में प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और मिर्जापुर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस के सामने मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात नियंत्रण की चुनौती रहती है। इसी को लेकर शांति समिति की बैठक में संभावित भीड़, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस ने मांगा सहयोग

थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल ने आयोजन समिति एवं ग्रामीणों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की प्राथमिकता रहेगी।

जन चौपाल एवं शांति समिति की बैठक के माध्यम से बरगवां पुलिस ने एक ओर जहां आमजन की समस्याओं को सुना, वहीं दूसरी ओर जन्माष्टमी के बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और आयोजन समिति के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन की रूपरेखा तैयार की।

Author

  • 📰 देश दस्तक न्यूज़
    सच की दस्तक, हर घर तक।
    निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच।

    जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं।

    "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Deshdastak

📰 देश दस्तक न्यूज़ सच की दस्तक, हर घर तक। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच। जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं। "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *