खास खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

जिले के दूरस्थ क्षेत्र बगदरा में पहुंचा प्रशासन, आयोजित हुआ तीसरा जन विश्वास शिविर

जन विश्वास शिविर में आम जनता को मिल रहे हैं कई लाभ - राज्यमंत्री राधा सिंह

जन विश्वास शिविर में आम जनता को मिल रहे हैं कई लाभ – राज्यमंत्री राधा सिंह

जिले के दूरस्थ क्षेत्र बगदरा में पहुंचा प्रशासन, आयोजित हुआ तीसरा जन विश्वास शिविर

सिंगरौली, अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित किए जा रहे शिविरों की कड़ी में चितरंगी जनपद के दूरस्थ क्षेत्र बगदरा में जिले के तीसरे जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री  राधा सिंह की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। शिविर में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई कर उनके निराकरण की कार्यवाही की गई तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आम जनता की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने, शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा शासन-प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रहा है और संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जन विश्वास शिविर आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों में जिला एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रहे हैं। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ से लाभान्वित किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हुई है और उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं एवं जानकारी उपलब्ध हो रही है। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का भी प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए आवेदक को संतुष्टिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय रहकर पात्र हितग्राहियों को चिन्हित करें तथा उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले को शिकायतों से मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास करें।
राज्यमंत्री  राधा सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उसका लाभ जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जन विश्वास शिविर के अवसर पर राज्यमंत्री राधा सिंह सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल भी सुनिश्चित करनी चाहिए। शिविर में जनपद सदस्य सुषमा सिंह, पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम., जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी. चन्द्रवंशी, उपायुक्त सहकारिता पी.के. मिश्रा, उप संचालक कृषि मनोज सिंह, डीपीसी आर.एल. शुक्ला, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता, जनपद चितरंगी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मान सिंह सैयाम सहित जिला एवं खण्ड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Author

  • 📰 देश दस्तक न्यूज़
    सच की दस्तक, हर घर तक।
    निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच।

    जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं।

    "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Deshdastak

📰 देश दस्तक न्यूज़ सच की दस्तक, हर घर तक। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच। जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं। "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *