बड़ी खबरेंभोपालमध्य प्रदेशसिंगरौली

सांसद के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल।

लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा के नेतृत्व मे सिंगरौली समेत समस्त लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल मंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से सौजन्य भेंट की

सांसद के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

सिंगरौलीलोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा के नेतृत्व मे सिंगरौली समेत समस्त लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल मंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से सौजन्य भेंट की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री  राधा सिंह, जिलाध्यक्ष सिंगरौली सुंदरलाल शाह, जिलाध्यक्ष शहडोल अमिता चपरा, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक एवं विधायक व्यौहारी शरद कोल समेत सांसद प्रतिनिधि सीधी डा देवेंद्र त्रिपाठी एवं सांसद प्रतिनिधि सिंगरौली संतोष वर्मा प्रतिनिधि मंडल मे सम्मिलित रहे।सांसद  ने पूरे लोकसभा क्षेत्र की ओर से प्रधानमंत्री जी का अभिवादन किया तथा राज्यमंत्री राधा सिंह ने प्रधानमंत्री जी को हस्तकला पेंटिंग भेंट स्वरूप दी जिसे प्रधानमंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार किया। जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मांगें प्रधानमंत्री जी के समक्ष रखीं जिसके शीघ्र पूर्णता का प्रधानमंत्री जी ने आश्वासन दिया। लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने पूरे क्षेत्र की ओर से सिंगरौली एवन निजामुद्दीन के बीच चलने वाली द्वि-साप्ताहिक ट्रेन को नियमित करने की मांग प्रधानमंत्री जी के समक्ष रखी जिसे प्रधानमंत्री जी ने स्वीकार कर लिया है तथा औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ साथ बढ़ती अर्थव्यवस्था को देखते हुए सांसद जी के नेतृत्व में समस्त जनप्रतिनिधियों ने सिंगरौली एयरपोर्ट के त्वरित संचालन की मांग भी प्रधानमंत्री जी के समक्ष रखी जिसे प्रधानमंत्री जी ने त्वरित प्रक्रिया मे लेने के निर्देश दिए।

सांसद  ने कहा कि प्रधानमंत्री जी सिंगरौली समेत समस्त क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत हैं तथा आवश्यक के अनुसार सभी महत्वपूर्ण मांगों को पूरा करने के लिये उन्हें आशान्वित किया है। सांसद जी ने कहा कि बहुत शीघ्र हमें दिल्ली के लिए नियमित रेल सेवा तथा सिंगरौली को अन्य महानगरों से जोड़ने के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध होने के मार्ग प्रशस्त हो चुके हैं और यथाशीघ्र हमें मे उपलब्धि प्राप्त होगी।

Author

  • 📰 देश दस्तक न्यूज़
    सच की दस्तक, हर घर तक।
    निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच।

    जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं।

    "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Deshdastak

📰 देश दस्तक न्यूज़ सच की दस्तक, हर घर तक। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच। जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं। "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *