ग्राम पंचायत दुधमनियां में विकास कार्यों को मिली नई गति, क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल
जनसेवा और विकास के 4 वर्ष: सरपंच एड. रामदास साहू ने रचा विश्वास का नया अध्याय

ग्राम पंचायत दुधमनियां में विकास कार्यों को मिली नई गति, क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल
//संवाददाता अरविंद कुमार//
सिंगरौली/सरई। जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत दुधमनियां के सरपंच एड. रामदास साहू ने अपने पंचवर्षीय कार्यकाल के सफल 4 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए शेष कार्यकाल के लिए उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की शुभकामनाएं दी हैं।
जनसेवा और विकास के 4 वर्ष: सरपंच एड. रामदास साहू ने रचा विश्वास का नया अध्याय
पिछले चार वर्षों के दौरान ग्राम पंचायत दुधमनियां में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। पंचायत के समग्र विकास और ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण पहल की गईं, जिनकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच एड. रामदास साहू के नेतृत्व में पंचायत ने विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ाए हैं। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने और पारदर्शिता के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन का प्रयास पंचायत की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा है। क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि शेष कार्यकाल में भी सरपंच एड. रामदास साहू एवं उनकी पूरी टीम इसी समर्पण, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।
सरपंच पद के सफल चार वर्ष पूर्ण होने के इस अवसर पर ग्राम पंचायत दुधमनियां के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने एड. रामदास साहू और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



