बड़ी खबरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सेवा निवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में सेवा निवृत्त शासकीय कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई।

सेवा निवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

सिंगरौली, 30 जून 2026/ कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में सेवा निवृत्त शासकीय कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर  पी.एस. त्रिपाठी द्वारा नगर तहसील में पदस्थ सहायक वर्ग-2  राजेश प्रताप सिंह एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ सहायक वर्ग-2  भागचंद डहरिया को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।अपर कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने दोनों कर्मचारियों के लंबे शासकीय सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रशासनिक कार्यों में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान अर्जित अनुभव सदैव समाज एवं प्रशासन के लिए प्रेरणादायी होते हैं।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर  संजीव पाण्डेय, एसडीएम  सुरेश जाधव सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवा निवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Author

  • 📰 देश दस्तक न्यूज़
    सच की दस्तक, हर घर तक।
    निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच।

    जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं।

    "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Deshdastak

📰 देश दस्तक न्यूज़ सच की दस्तक, हर घर तक। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल समाचार मंच। जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय खबरें हमारी पहचान हैं। "जनता की आवाज़ • सच का संकल्प • राष्ट्रहित सर्वोपरि"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *