एक्सक्लूसिवखास खबरमध्य प्रदेश

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव अभियान का क्रियान्वन चरणबद्ध तरीके से निर्धारित समय पर पूर्ण करेः-कलेक्टर

कलेक्टर ने कहा कि अभियान की शुरुआत 8 अगस्त को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा होगी

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव अभियान का क्रियान्वन चरणबद्ध तरीके से निर्धारित समय पर पूर्ण करेः-कलेक्टर

सिंगरौली 10 अगस्त 2025/ कलेक्टर  चन्द्र शेखर शुक्ला ने अधिकारियो को निर्देश दिए कि हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव अभियान का क्रियान्वन चरणबद्ध तरीके से निर्धारित समय पर पूर्ण करे। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश में 8 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग“ विशेष अभियान मनाया जाएगा। यह आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इसके तहत 1 से 7 अगस्त तक अभियान पूर्व जनजागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं।अभियान का मुख्य उद्देश्य न सिर्फ स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाना है, बल्कि गांवों को स्वच्छ और सुजल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना भी है। साथ ही नागरिकों में जल स्वच्छता की संकल्पना को मजबूत करना है। जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत इस दौरान पूरे प्रदेश में व्यापक भागीदारी से कार्यक्रम आयोजित होंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिए अभियान के तहत सभी गतिविधियो का फोटो वीडियो भी निर्धारित किए गए पोर्टल में अपलोड किया जाना सुनिश्चित करे।

कलेक्टर ने कहा कि अभियान की शुरुआत 8 अगस्त को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा होगी, जहां बैनर-पोस्टर का विमोचन और ग्राम स्तर पर स्वच्छता अभियान, जलस्रोतों की सफाई, रंगोली, रैली और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 9 से 11 अगस्त तक नालों-नालियों की सफाई, ग्रे-वॉटर प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रहण, सामुदायिक शौचालयों की सफाई और “आजादी का श्रमदान“ कार्यक्रम होंगे।12 अगस्त को पानी की टंकियों, हैंडपंप, कूप जैसी संरचनाओं की सफाई और सजावट की जाएगी, साथ ही कचरा पृथक्करण, खाद बनाने और शौचालय रखरखाव की तकनीकों का प्रदर्शन होगा। 13 अगस्त को संवाद और जागरूकता दिवस मनाया जाएगा, जिसमें जल संरक्षण, भूजल रिचार्ज और सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध जैसे विषयों पर ग्रामस्तरीय चर्चाएं और बैठकें होंगी। इस दिन ध्वजारोहण स्थलों की पहचान, सफाई और पूर्वाभ्यास भी कराया जाएगा। तथा 14 और 15 अगस्त को सार्वजनिक स्थलों, ग्राम सड़कों, हाट बाजारों और पंचायत परिसरों की सफाई और सजावट की जाएगी। “हर घर तिरंगा“ अभियान के तहत हर घर में ध्वज फहराया जाएगा, जबकि 15 अगस्त को विशेष रूप से स्वच्छता चैंपियनों और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button