DECISIONमध्य प्रदेशलाइफस्टाइलसिंगरौली

हर मॉ बाप का सपना होता है कि उसके लाडली की डोली हसी खुशी उठे -राज्यमंत्री राधा सिंह

चितरंगी आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह में 93 जोड़ो ने लिए सात फेरे

चितरंगी आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह में 93 जोड़ो ने लिए सात फेरे

हर मॉ बाप का सपना होता है कि उसके लाडली की डोली हसी खुशी उठे -राज्यमंत्री राधा सिंह

सिंगरौली 17 मार्च 2026 / शासकीय उतकृष्ट विद्यालय चितरंगी के खेल मैदान में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह में 93 जोड़ो ने इश्वर का साक्षीं मानकर पूरे विधि विधान के साथ विवाह बंधन में बधे। सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन राज्यमंत्री माध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रमीण विकास विभाग  राधा सिंह के मुख्य अतिथि में सम्पन्न हुआ। समारोह के दौरान वर वधु पंक्ष के लोगो के लिए स्वदिष्ट व्यंजनो का इंतजाम कराने के साथ ही ढोल ढमाको का भी पूरा प्रबंध किया गया था। समारोह में विवाह बंधन में बधे नव जोड़ो को अपना शुभाशीष देते हुयें राज्यमंत्री  सिंह ने कहा कि हर मॉ बाप का सपना होता है कि उनके लाडली बेटी की डोली हसी खुशी के साथ उठे विवाह में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

उन्होंने कहा कि गरीब माता पिता को इस बात की चिंता सताती रहती थी कि अपनी बेटी के विवाह में खर्च होने वाले धन की व्यवस्था कहा से करे इसके प्रबंध में ही उनको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन हमारी सरकार ने सकंल्प लिया है कि प्रदेश की हर गरीब बेटी के विवाह की जिम्मेदारी राज्य सरकार उठायेंगी। बेटी के मॉ बाप को किसी भी प्रकार की समस्या नही होगी वे अपनी बेटी की को अपने आगन से हसी खुशी विदा करेगे। वही देवसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 8, नगर परिषद बरगवा में 5 तथा नगर परिषद सरई मे आयोजित सामूहिक विवाह समारो में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बधे। इस अवसर पर एसडीएम चितरंगी देवेन्द्र द्विवेदी, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र सिंह,जनपद अध्यक्ष चितरंगी सिया दुलारी तहसीलदार नागेश्वर पनिका, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मान सिंह सैयाम सहित ग्राम पंचायतो के सरपंच, पंच, वर वधु के परिजन उपस्थित रहे।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button