DECISIONक्राइमखास खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

लगातार खबरों के प्रकाशन के बाद खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही

जियावन देवसर मे अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 161 घन मीटर रेत जब्त

लगातार खबरों के प्रकाशन के बाद खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही

जियावन देवसर मे अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 161 घन मीटर रेत जब्त

सिंगरौली 8 अप्रैल 2026/ खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जियावन स्थित शासकीय कॉलेज के पास शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडारित करीब 161 घन मीटर लावारिस रेत जब्त की। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी  आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा राजस्व अमला एवं पुलिस बल शामिल रहे।टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया कि शासकीय भूमि पर अवैध रूप से रेत का भंडारण किया गया था। जांच के दौरान रेत का कोई वैध स्वामित्व या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिसके चलते इसे लावारिस मानते हुए जब्ती की कार्रवाई की गई।जप्त की गई कुल लगभग 161 घन मीटर रेत को नियमानुसार रेत ठेकेदार को सुपुर्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई रेत नियमों के प्रावधानों के तहत की गई है।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button