DECISIONमध्य प्रदेशसिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियन के अंतर्गत विकासखंड बैढ़न की आदर्श ग्राम पंचायत चितरवईकला में ‘जल स्रोत सेवा समागम’ का गरिमामय आयोजन किया गया।

आदर्श ग्राम पंचायत चितरवईकला में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत श्रमदान एवं संगोष्ठी आयोजित

आदर्श ग्राम पंचायत चितरवईकला में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत श्रमदान एवं संगोष्ठी आयोजित

सिंगरौली 8 अप्रैल 2026/जल गंगा संवर्धन अभियन के अंतर्गत विकासखंड बैढ़न की आदर्श ग्राम पंचायत चितरवईकला में ‘जल स्रोत सेवा समागम’ का गरिमामय आयोजन किया गया। जन अभियान परिषद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और जन-जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।अभियान के दौरान चितरवईकला स्थित सार्वजनिक तालाब में व्यापक साफ-सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम चलाया गया। उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक तालाब परिसर से गंदगी और झाड़ियों को हटाकर जल स्रोत को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गिरते भू-जल स्तर को सुधारने और पारंपरिक जल स्रोतों को सहेजने के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना रहा।

वही संगोष्ठी के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया।इस अवसर पर जिला समन्वयक  राजकुमार विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक साझा सामाजिक कर्तव्य है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिया वैश्य कार्यक्रम समन्वयक, नवांकुर संस्था हेल्प फाउंडेशन, सेक्टर कर्सुआ राजा,भोला प्रसाद शाह अध्यक्ष, प्रस्फुटन समिति शैलेन्द्र कुमार शाह सचिव, प्रस्फुटन समिति, सविता शाह एवं सुरेखा गुप्ता, नवांकुर सखियां, छात्र विवेकानन्द शाह, खुशबू शाह, राधा वैश्य एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button