Blog

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण की सभी तैयारियाँ पूर्ण

सिंगरौली 6 दिसम्बर 2025/ उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग के द्वारा अवगत कराया गया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिले में “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का द्वितीय चरण दिसंबर माह में आयोजित किया जा रहा है। अभियान का संचालन कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन एवं उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मार्गदर्शन में किया जाएगा। इस चरण में पाँच से नौ गाय एवं भैंस पालन करने वाले पशुपालकों से सीधे संपर्क स्थापित कर उनके पशुओं में नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, पशु पोषण और पशु स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके।अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले के समस्त मैदानी अमले का प्रशिक्षण विशेष रूप से कराया गया है। प्रशिक्षित दल आगामी दिनों में पशुपालकों के घर-घर पहुँचकर जागरूकता गतिविधियाँ संचालित करेगा, जिससे जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के प्रयासों को नई दिशा

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button