DECISIONखास खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

जल गंगा अभियान, गैस पाइपलाइन, स्वच्छता और आवास योजनाओं की प्रगति तेजी लाने के दिए निर्देश

नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने की नगरीय क्षेत्र में संचालित विकास कार्यो की समीक्षा

नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने की नगरीय क्षेत्र में संचालित विकास कार्यो की समीक्षा

जल गंगा अभियान, गैस पाइपलाइन, स्वच्छता और आवास योजनाओं की प्रगति तेजी लाने के दिए निर्देश

सिंगरौली 6 अप्रैल 2026/नगर निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने निगम के विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।आयुक्त श्रीमती प्रधान ने निर्देश दिए कि जल गंगा अभियान के अंतर्गत सभी कार्यों की निविदाएं आगामी दो दिनों में जारी की जाएं। साथ ही जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन के माध्यम से जल आपूर्ति नहीं हो रही है, वहां की सूची तैयार कर वैकल्पिक जल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।गैस पाइपलाइन परियोजना की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार से स्पष्ट समयसीमा प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घरों में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने और गैस आपूर्ति शुरू करने की तिथि तय कर शीघ्र कार्य पूर्ण किया जाए स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए आयुक्त ने कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत एवं नगर निगम परिसर के शौचालयों को आगामी 15 दिनों में ओडीएफ प्लस-प्लस मानकों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर में चलित शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने और जिला न्यायालय के सामने नए शौचालय निर्माण कराने के भी निर्देश दिए गए। नगरीय क्षेत्र में हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए आयुक्त ने प्लांटेशन कार्य हेतु एक सप्ताह के भीतर टेंडर जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 500 आवासों की योजना तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।बैठक में आधुनिक गौशाला निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने, नगर निगम की टो-व्हीकल को ट्रैफिक पुलिस को हस्तांतरित करने तथा ट्रांसपोर्ट नगर की 23 दुकानों के विक्रय हेतु टेंडर प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त जिला न्यायालय परिसर के लिए उपयुक्त पार्किंग स्थल चिन्हित करने के भी निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान उपायुक्त आर.पी. बैंस, कार्यपालन यंत्री संतोष पांडे, स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविंद चतुर्वेदी सहित सभी सहायक यंत्री एवं उपयंत्री उपस्थित रहे।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button