सीएम राइज स्कूल बरगवां में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस का भव्य आगाज
सीएम राइज स्कूल बरगवां में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस का भव्य आगाज
दीप प्रज्वलन, वीरों को नमन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा समारोह
15/08/2025 सिंगरौली 15 अगस्त के पावन अवसर पर सीएम राइज स्कूल बरगवां में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और वीर शहीदों को नमन के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषणों के माध्यम से छात्रों ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान और देश के गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और समाज सेवा की भावना को प्रबल करते हैं। समारोह में अभिभावक, स्थानीय गणमान्य नागरिक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और देशभक्ति के गीतों पर झूम उठे।