ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गोरबी पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्रवाई

 

गोरबी पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्रवाई

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले भर में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत मोरवा थाना क्षेत्र की गोरबी पुलिस को नशीले कफ़ सिरफ़ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है।

जानकारी अनुसार गोरबी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की क्षेत्र के कुछ नशे के सौदागर *नशीले प्रतिबंध पदार्थ कोडिंग कफ सिरफ़ ग्राम नौढिया से डंपिंग यार्ड* होते हुए अपने घर तरफ आने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना के आधार पर *मोरवा एसडीओपी गौरव पांडे* के मार्गदर्शन एवं मोरवा *निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह* की सतत निगरानी में *चौकी प्रभारी गोरबी रुद्र प्रताप सिंह* ने टीम को आरोपियों की धरपकड़ के लिए भेजा। जहां रास्ते में पुलिसकर्मियों ने *मोटरसाइकिल क्रमांक MP 66ZC 5596* से आ रहे दो लोग राउर्फ खान उर्फ झुरई एवं कुर्वान खान की तलाशी ली। उनके पास से सफेद झोले में *15 सीसी नशीली कफ सिरफ़* बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी राउर्फ खान उर्फ झुरई पिता सलाद खान उम्र 25 वर्ष एवं कुर्वान खान पिता हसिद खान उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी सोलन को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 22 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र रावत, शेषमणि टांडिया, प्रधान आरक्षक नरेंद्र यादव, त्रिवेदी तिवारी, राजबहोर प्रजापति, उमाशंकर सिंह, पवन पांडे आरक्षक नरेंद्र परमार एवं अमन रावत सराहनीय भूमिका रही।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button