पार्षद ने सार्वजनिक स्थलों पर डस्टबिन वितरण कर दिया स्वच्छता का दिया संदेश

पार्षद ने सार्वजनिक स्थलों पर डस्टबिन वितरण कर दिया स्वच्छता का दिया संदेश
सिंगरौली 6 अगस्त 2026/नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 में स्वच्छता को बढ़ावा देने एवं नागरिकों को स्वच्छ परिवेश के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष डस्टबिन (कूड़ादान) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली की अपीलीय समिति के सदस्य श्री अनिल कुमार वैश्य ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक , पार्षद कार्यालय परिसर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर डस्टबिन वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना तथा नागरिकों को कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर पार्षद श्री वैश्य ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ, सुंदर एवं रोगमुक्त शहर का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि अस्पतालों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर डस्टबिन की उपलब्धता से मरीजों, उनके परिजनों तथा आम नागरिकों को कचरा उचित स्थान पर डालने में सुविधा होगी, जिससे आसपास का वातावरण स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक बना रहेगा उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं तथा नगर निगम द्वारा संचालित स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।



