क्राइमखास खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई 05 शीशी कोडिन युक्त कफ सीरप जब्त, तस्कर हुआ फरार..

बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई 05 शीशी कोडिन युक्त कफ सीरप जब्त, तस्कर हुआ फरार..

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गौरव पाण्डेय (भा.पु.से.) के निर्देशन में बरगवां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक मो. समीर के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आनेरेक्स ब्रांड की 05 शीशी कोडिन युक्त कफ सीरप और मोटरसाइकिल क्र. MP66MH9354 (एचएफ डीलक्स) जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹31,000 बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 05 नवम्बर 2025 को बरगवां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से कोडिन युक्त कफ सीरप लेकर डगा रोड रेलवे गेट से गोरबी तिराहा की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन मोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने मौके पर मौजूद गवाहों के समक्ष वाहन की तलाशी ली, जिसमें से 05 शीशी कोडिन युक्त कफ सीरप आनेरेक्स बरामद हुई। बरगवां पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 664/2025 दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मो. समीर, उपनिरीक्षक इन्द्रलाल माझी, प्रआर. फूल सिंह, आर. संजय यादव, श्यामलाल प्रजापति एवं आर. अरविन्द यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button