खास खबरटेक्नोलॉजीमध्य प्रदेश

जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने प्रतिभाओं को बढ़ाया हौसला, लैपटॉप व मोबाइल किए भेंट

15 अगस्त पर माड़ा में मेधावी विद्यार्थियों को मिला विशेष सम्मान

15 अगस्त पर माड़ा में मेधावी विद्यार्थियों को मिला विशेष सम्मान..

जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने प्रतिभाओं को बढ़ाया हौसला, लैपटॉप व मोबाइल किए भेंट

सिंगरौली, माड़ा ।स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माड़ा में शिक्षा व प्रतिभा का संगम देखने को मिला। जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने अपने क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर मनोबल बढ़ाया।

समारोह में रणधीर सिंह ने विद्यार्थियों को लैपटॉप, मोबाइल और विभिन्न उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा—

“शिक्षा ही भविष्य की सच्ची नींव है। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना हमारा सामाजिक दायित्व है, ताकि वे और ऊँचाइयाँ छू सकें।”

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के चेहरों पर सम्मान और उत्साह की चमक देखने लायक थी।

ग्रामीणों ने रणधीर सिंह की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित होते हैं।

 

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button