DECISIONखास खबरमध्य प्रदेशलाइफस्टाइलसेहत

सब्जी उत्पादक किसानों ने सांसद को शुद्ध एवं प्राकृतिक सब्जियां की भेंट

सब्जी उत्पादक किसानों ने सांसद को शुद्ध एवं प्राकृतिक सब्जियां की भेंट

पिपरिया(ब्यूरो)। नगर के समीपस्थ ग्राम तरौन कला में सामुदायिक मंगल भवन परिसर के निर्माण हेतु भूमी पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दर्शन सिंह चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने की।

इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी जी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सब्जी उत्पादक किसानों ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी को अपने खेतों में उगाई गई शुद्ध एवं प्राकृतिक सब्जियां भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष संध्या सिंगार,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल, भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान सदस्य नीतिराज सिंह पटेल, जनपद उपाध्यक्ष कुसुमलता पटेल,मनोहर बैकर,जनपद सदस्य रेखा बाई, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपाल दास दूदानी,अरविंद राय,सोनू बैंकर,ग्राम पंचायत सरपंच सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button