DECISIONक्राइमखास खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौलीसेहत

हाई टेंशन टावर/ऊँची संरचनाओं पर चढ़ने की घटनाओं के संबंध में चेतावनी एवं अपील

सुरक्षित रहें — जिम्मेदार नागरिक बनें — सिंगरौली पुलिस

सिंगरौली पुलिस की विशेष एडवाइजरी

हाई टेंशन टावर/ऊँची संरचनाओं पर चढ़ने की घटनाओं के संबंध में चेतावनी एवं अपील

जिले में हाल के समय में हाई टेंशन विद्युत टावर एवं अन्य ऊँची संरचनाओं पर व्यक्तियों के चढ़ने की घटनाएँ सामने आई हैं, जो अत्यंत गंभीर एवं जानलेवा हैं। ऐसी घटनाएँ न केवल संबंधित व्यक्ति के जीवन के लिए जोखिमपूर्ण हैं, बल्कि बचाव कार्य में लगे कर्मचारियों एवं आम जनता की सुरक्षा के लिए भी खतरा उत्पन्न करती हैं।

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के निर्देशन में नागरिकों से अपील की जाती है कि इस प्रकार के कृत्यों से दूर रहें तथा दूसरों को भी जागरूक करें।

 

⚠️ खतरे को समझें

➡️ हाई टेंशन टावर पर चढ़ना बिजली के करंट से तत्काल मृत्यु का कारण बन सकता है।

➡️ ऊँचाई से गिरने का गंभीर खतरा रहता है।

➡️ बचाव कार्य के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होने से व्यापक जनहित प्रभावित होता है।

 ऐसा बिल्कुल न करें

➡️ किसी भी प्रकार के विरोध, तनाव या व्यक्तिगत समस्या के कारण टावर/ऊँची संरचना पर न चढ़ें।

➡️ भीड़ लगाकर या वीडियो बनाकर स्थिति को न बढ़ाएँ।

➡️ अफवाह या उकसावे में आकर जोखिमपूर्ण कदम न उठाएँ।

क्या करें

➡️ किसी व्यक्ति को टावर पर चढ़ते देखें तो तुरंत पुलिस/विद्युत विभाग को सूचना दें।

➡️ संबंधित व्यक्ति को शांत रहने एवं नीचे उतरने के लिए समझाइश दें (बिना जोखिम लिए)।

➡️ मानसिक तनाव या विवाद की स्थिति में परिवार, प्रशासन या परामर्श की सहायता लें।

सार्वजनिक व्यवस्था बाधित करने, जान जोखिम में डालने या प्रशासनिक कार्य में अवरोध उत्पन्न करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है।

सिंगरौली पुलिस की अपील – जीवन अमूल्य है। किसी भी समस्या का समाधान जोखिम उठाकर नहीं, बल्कि संवाद और कानूनसम्मत उपायों से करें। समाज के सभी नागरिक ऐसे मामलों में संवेदनशीलता दिखाएँ और समय पर सूचना देकर सहयोग करें।

सुरक्षित रहें — जिम्मेदार नागरिक बनें — सिंगरौली पुलिस

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button