क्राइमब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

थाने में खामोश हथियार, बाहर दबंगों का राज , बंदूक की नोक पर छुड़ाई गई रेत टीपर..

सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में अवैध रेत माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं

सिंगरौली मध्य प्रदेश 

थाने में खामोश हथियार, बाहर दबंगों का राज , बंदूक की नोक पर छुड़ाई गई रेत टीपर..

– सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में अवैध रेत माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब थाना परिसर भी सुरक्षित नहीं रह गया है। देर रात कथित तौर पर हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस थाना परिसर में घुसकर शासकीय अभिरक्षा में खड़े अवैध रेत से भरे टिपर वाहन को रिवॉल्वर की नोक पर छुड़ा लिया। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनघड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र में पदस्थ वनरक्षक शुभम सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोन नदी के पनवार घाट से अवैध रूप से रेत लोड कर एक टिपर वाहन कुसहनिया होते हुए सुदा की ओर जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर वन विभाग की टीम ने ग्राम कुसहनिया के पास वाहन को पकड़ लिया। जांच के दौरान चालक के पास रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद वाहन को जब्त कर पुलिस थाना चितरंगी लाया जा रहा था बताया जा रहा है कि रात करीब 12:30 बजे जैसे ही जब्त टिपर को थाना परिसर में प्रवेश कराया जा रहा था, उसी दौरान एक अन्य वाहन से सूर्याश सिंह अपने 4–5 सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने रिवॉल्वर निकालकर वनकर्मियों को धमकाया, गाली-गलौज की और शासकीय कार्य में बाधा डाली।

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब आरोपियों ने कर्मचारियों को वाहन से कुचलने तक की धमकी दी। इसके बाद हथियार लहराते हुए बदमाश शासकीय अभिरक्षा में खड़े टिपर को जबरन छुड़ाकर थाना परिसर का गेट तोड़ते हुए फरार हो गए।

हैरानी की बात तो यह है कि घटना के समय डायल-100 वाहन थाना परिसर के बाहर मौजूद बताया जा रहा है, लेकिन हथियारबंद आरोपियों के तेवर देखकर कोई भी उन्हें रोक नहीं पाया। आधा दर्जन से अधिक लोग बंदूक और हॉकी के दम पर वाहन लेकर फरार हो गए।

चर्चा तो यह भी चल रहा है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन का मामला नया नहीं है। इससे पहले भी जियावान थाना परिसर से जब्त वाहन चोरी होने की घटना सामने आ चुकी है, जिससे रेत माफियाओं के बढ़ते प्रभाव की चर्चा तेज हो गई है।

कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल

थाना परिसर में घुसकर वाहन छुड़ा ले जाने की घटना को कानून व्यवस्था पर सीधा हमला माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब थाना ही सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिक की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।मामले को लेकर एसडीओपी राहुल कुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही हैं

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button