बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 05 शीशी कोडिन युक्त कफ सीरप जब्त, तस्कर फरार
बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 05 शीशी कोडिन युक्त कफ सीरप जब्त, तस्कर फरार।

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और एसडीओपी गौरव पाण्डेय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चल रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत बरगवां थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक मो. समीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 05 शीशी कोडिन युक्त कफ सीरप “आनेरेक्स” जब्त किया है। साथ ही मौके से एक मोटरसायकल (क्र. MP66MH9354) को भी जब्त किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 31 हजार रुपये बताई गई है।जानकारी के अनुसार, 05 नवम्बर 2025 को बरगवां पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति एचएफ डीलक्स मोटरसायकल से कोडिन युक्त कफ सीरप लेकर डगा रोड रेलवे गेट से गोरबी तिराहा की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और गोरबी तिराहा के पास संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन मोड़कर भाग निकला। पीछा करने पर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसायकल छोड़ फरार हो गया।
पुलिस ने मौके पर मौजूद गवाहों के समक्ष वाहन की तलाशी ली, जिसमें डिग्गी से 05 शीशी कोडिन युक्त कफ सीरप बरामद हुई। बरगवां थाना पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अपराध क्रमांक 664/2025 दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मो. समीर, उपनिरीक्षक इन्द्रलाल माझी, प्रआर. फूल सिंह, आर. संजय यादव, श्यामलाल प्रजापति और आर. अरविन्द यादव की सराहनीय भूमिका रही।

