DECISIONखास खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

औद्योगिक संस्थानों में विभिन्न श्रम संबंधी कानूनो की जॉच हेतु कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारियो के नेतृत्व में दल किया गठित

औद्योगिक संस्थानों में विभिन्न श्रम संबंधी कानूनो की जॉच हेतु कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारियो के नेतृत्व में दल किया गठित

सिंगरौली 17 मार्च 2026/ कलेक्टर  गौरव बैनल द्वारा सिंगरौली जिला अंतर्गत संचालित कोयला तथा पावर परियोजनाओं सहित अन्य औद्योगिक संस्थानों में विभिन्न श्रम संबंधी कानूनो एवं श्रमिक सुरक्षा संबंधी प्रावधानों तथा औद्योगिक सुरक्षा मापदण्डों का सही ढंग से एवं नियमानुसार पालन किया जा रहा है अथवा नहीं, की जांच हेतु उपखण्ड अधिकारियो के नेतृत्व में दल गठित पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।

कलेक्टर द्वारा उपखण्ड सिंगरौली अंतर्गत कार्यरत औद्योगिक संस्थानों की जॉच हेतु उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली सुरेश जाधव के नेतृत्व मे दल गठित करते हुयें एन. के. पाण्डेय श्रम पदाधिकारी,रविन्द्र कोरी सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा राहुल प्रधान श्रम निरीक्षक को शामिल किया गया है। इसी तरह से उपखण्ड देवसर में संचालित औद्योगिक कम्पनियों की जॉच एसडीएम देवसर सौरभ मिश्रा सहित दल में शामिल सदस्य एन. के. पाण्डेय श्रम पदाधिकारी,रविन्द्र कोरी सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा राहुल प्रधान श्रम निरीक्षक करेगे। कलेक्टर द्वारा उपखण्ड माड़ा संचालित औद्योगिक कम्पनियो की जॉच हेतु एसडीएम माड़ा के नेतृत्व में दल गठित किया गया है दल में एन. के. पाण्डेय श्रम पदाधिकारी,रविन्द्र कोरी सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा राहुल प्रधान श्रम निरीक्षक को शामिल किया गया है। उपखण्ड चितरंगी में कम्पनियों की जॉच उपखण्ड अधिकारी चितरंगी देवेन्द्र द्विवेदी सहित दल में शामिल सदस्य एन. के. पाण्डेय श्रम पदाधिकारी,रविन्द्र कोरी सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा राहुल प्रधान श्रम निरीक्षक करेगे। वही उपखण्ड माड़ा में कार्यरत महान एनर्जन लिमिटेड के बंधौरा स्थित पावर प्लांट की जॉच हेतु उखण्ड अधिकारी माड़ा नंदन तिवारी सहित एन.के.पाण्डेय श्रम पदाधिकारी, रविन्द्र कोरी सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा राहुल प्रधान श्रम निरीक्षक को निर्देशित करते हुयें निर्धारित समयानुसार सभी तथ्यो की विधिवत जॉच कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये है।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button