
बरगवा में आयोजित खण्ड स्तरीय रोजगार मेले में 86 आवेदकों का हुआ प्रारंभिक चयन
अप्रेंटिसशिप हेतु 18 आवेदकों को दिया गया ऑफर लेटर
सिंगरौली 17 मार्च 2026/ मध्यप्रदेश शासन के मंशानुसार जिले के बेरोजगार युवक,युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर गौरव बैनल निर्देशन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिंगरौली जगदीश गोमे, के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय “युवा संगम- रोजगार, स्व-रोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला जिला प्रशासन, रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म एवं लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग एव आई.टी.आई. सिंगरौली के द्वारा संयुक्त रूप से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बरगवां, में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न कम्पनियों ने सहभागिता की। अत्यधिक संख्या में आवेदकों महिला एवं पुरुष ने उपस्थित होकर कम्पनियों में रोजगार हेतु आवेदन किये एवं काउंसिलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
रोजगार मेले में उपस्थित 8 संस्थाएं कंपनियों द्वारा 86 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया जिसमें से 15 महिला आवेदक लाभांवित हुई। युवा संगम अंतर्गत रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप हेतु 18 आवेदकों को ऑफर लेटर प्रदान किये गये। एवं 63 आवेदकों की कैरियर काउंसिलिंग की गई। उक्त मेले में एम.एम.मिश्रा, प्रभारी प्राचार्य आई.टी.आई. सिंगरौली एवं प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी सिंगरौली, अब्दुल रहीम मंसूरी, प्राचार्य आई.टी.आई. बरगवां, ओम प्रकाश वैश्य प्रशिक्षण अधिकारी आई.टी.आई. सिंगरौली, रोजगार कार्यालय से काउंसलर सुदामा प्रसाद, कृष्णचंद्र, संजीव सिंह, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।













